पाकुड़, सितम्बर 11 -- Pakur News: प्रखंड अंतर्गत खजूरडंगाल पंचायत के प्रभारी पंचायत सचिव सह जनसेवक 50 वर्षीय कुंदन कुमार भगत का गुरुवार की देर रात उनके निजी आवास अमड़ापाड़ा में सोए अवस्था में हृदयाघात से असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों और स्वजनों में मातम पसर गया, वहीं पाकुड़िया प्रखंड एवं अंचल कर्मियों में भी शोक की लहर दौड़ गई। कुंदन कुमार भगत अपने पीछे पत्नी तथा दो पुत्रों को छोड़ गए हैं, जिनकी उम्र 08 और 12 वर्ष बताई गई है। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिवंगत कर्मी की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ सह सीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में बीडीओ समेत एई रोहित गुप्ता, जेई लालू रविदास, बीपीओ जगदीश पंडित, बीपीआरओ नूरे आलम ...