पाकुड़, अगस्त 21 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मौजा तारापुर एवं गोविंदपुर के ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थित पुरानी पुलिया के बंद हो जाने से उत्पन्न जलजमाव और आवागमन की समस्या को लेकर बीडीओ को लिखित आवेदन सौंपकर समाधान की मांग की है।

समस्या का विवरण ग्रामीकों ने बताया कि तारापुर और गोविंदपुर मौजा से पीडब्ल्यूडी की मुख्य सड़क गुजरती है। सड़क किनारे बजरंगबली मंदिर के समीप एक पुरानी पुलिया है, जिसके माध्यम से गोविंदपुर ग्रामीण सड़क का पानी तारापुर में बनी नाली से होकर आगे किसानों के खेतों की ओर निकलता था। पिछले कुछ दिनों से पुलिया बंद हो जाने के कारण जल निकासी बाधित हो गई है।

जलजमाव के कारण इससे पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क और ग्रामीण सड़क के मुहाने पर पानी जमा हो रहा है। जलजमाव के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ छोटे-छोटे स्कू...