Pakur News: हिरणपुर में आज सजेगी सुरों की महफिल
पाकुड़, अक्टूबर 22 -- Pakur News: सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से विजयादशमी के बाद शुक्रवार 23 अक्टूबर को डाकबंगला परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भोजपुरी जगत की मशहूर कलाकार निशा उपाध्याय एवं विनय तिवारी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसे लेकर पूजा समिति की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। समिति के अध्यक्ष दीपक साहा के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार शाम 7 बजे से होगी। भोजपुरी कलाकारों के आगमन को लेकर हिरणपुर बाजार और आसपास के क्षेत्रों के लोगों में उत्साह का माहौल है। गीत-संगीत, मनोरंजन और आकर्षक प्रस्तुतियों से सजी इस शाम को यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: देवी गीतों पर रातभर झूमे श्रद्धालु, दहपर में भव्य भगवती जागरण सार्वजनिक दुर्गा पूज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.