पाकुड़, जुलाई 20 -- Pakur News: जिला खाद्य सुरक्षा टीम ने सोमवार को hirनपुर बाजार स्थित किराना, मिठाई, नाश्ता, चाय एवं चिप्स की कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी पाकुड़-2 राधिका कुमारी तथा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी पाकुड़-1 अभिमन्यु कुमार शामिल थे। निरीक्षण के दौरान एक किराना दुकान में एक्सपायरी डेट का मैदा एवं काजू बरामद हुआ। टीम ने संबंधित दुकानदार को तत्काल उक्त सामग्री बिक्री से हटाने का निर्देश देते हुए कड़ी चेतावनी दी।

निरीक्षण का विवरण निरीक्षण के दौरान मिठाई, समोसा, चाय एवं चिप्स की दुकानों का विजुअल इंस्पेक्शन भी किया गया। इस दौरान दुकानों की साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी तिथि, खाद्य प्रतिष्ठानों के पंजीकरण-लाइसेंस तथा पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर आवश्यक लेबल की जांच की गई। कई दुकानों में मिठाई ए...