पाकुड़, अगस्त 5 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। घाघरजानी से देवपुर के बीच निर्माणाधीन सड़क पर खुदाई के बाद मिट्टी और डस्ट (पत्थर के छोटे-छोटे कणों का मिश्रण) डालकर रोलर चलाया गया था। हालांकि कुछ ही दिनों में कई स्थानों पर छोटे-छोटे गड्ढे बन गए थे। जिससे बाइक, टेंपो और कार चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। इस समस्या को हिंदुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लेते हुए सड़क पर बने गड्ढों में दोबारा डस्ट डालकर रोलर चलाया। जिससे सड़क की स्थिति में सुधार हुआ है और लोगों को राहत मिली है। हालांकि स्थानीय लोगों ने विभाग से सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूरा कराने की भी मांग की है। साथ ही अन्य स्थानों पर पहले से मौजूद गड्डो को भी भरने की मांग की है। गौरतलब हो क...