Pakur News: हाईटेंशन तार के चपेट में आने से महिला की मौत
पाकुड़, अक्टूबर 24 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के गौरपाड़ा गांव में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गौरपाड़ा गांव निवासी हडिया पहाड़िया की पत्नी कमली पहाड़िन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कमली पहाड़िन सुबह करीब 7 बजे गौरपाड़ा के अपने घर से पत्ता और टहनी लाने के लिए घर से निकली थी। गौरपाड़ा फुटबॉल मैदान के ठीक आगे एक पेड़ पर चढ़कर पत्ता सहित टहनी काट रही थी। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। दसगोडा गांव के तरफ से आ रहे लोगों की नजर पेड़ पर फंसे शव पर पड़ी। देखते ही देखते लोगों का हुजूम घटना स्थल पर उमड़ पड़ी। परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
हादसे में महिला की मौत गौरपाड़ा के ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.