पाकुड़, अक्टूबर 14 -- Pakur News: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत पाकुड़ नगर क्षेत्र के किताझोर वार्ड संख्या-1 में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 135 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर का उद्देश्य शहरी क्षेत्र के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा विभिन्न बीमारियों की समय पर पहचान कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना था। शिविर के दौरान टीबी रोग की जांच के लिए आवश्यक प्रक्रिया, एक्स-रे एवं नमूना संग्रह की व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त एचआईवी, सिफिलिस तथा गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग भी की गई। शिविर में 40 लोगों की ब्लड शुगर, 56 लोगों की रक्तचाप तथा 54 लोगों की एचआईवी जांच की गई। वहीं, 20 वृद्धजनों एवं 15 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण ...