Pakur News: स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित सम्मानित
पाकुड़, अगस्त 14 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार शुक्रवार को बीडीओ महेशपुर सिद्धार्थ शंकर यादव तथा सीओ संजय कुमार सिंहा ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर महेशपुर प्रखंड मुख्यालय निवासी सह स्वतंत्रता सेनानी स्व. वाचस्पति तिवारी के आश्रित अवकाश प्राप्त शिक्षक शारदा प्रसाद तिवारी को शॉल ओढ़ाकर व मिठाई देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार यादव, निर्वाचन शाखा के कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव तिवारी भी उपस्थित थे। इस संबंध में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर जिले में स्वतंत्रता सेनानी अथवा उनके आश्रित को सम्मानित किए जाने का कार्यक्रम उपायुक्त द्वारा निर्देशित था। यह भी पढ़ें- बिहार के 18 पुलिस अफसर-कर्मियों को राष्ट्रपति पदक, इन्हें मिला गैलेंट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.