पाकुड़, सितम्बर 27 -- Pakur News: प्रखंड के कैराछत्तर स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल भौंरी कोचा बाबा के मंदिर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को जिला समन्वयक सुमन मिश्रा की अध्यक्षता में प्रखंड की सभी जल सहिया दीदी के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। मंदिर के अलावे मंदिर के आस-पास भी साफ-सफाई की गई। उपस्थित लोगों को जिला समन्वयक तथा जल सहिया दीदियों के द्वारा स्वच्छता के लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बताया गया कि न सिर्फ धार्मिक स्थल बल्कि अपने-अपने घरों के आस-पास भी साफ-सफाई रखना जरूरी है। इससे हम सभी शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। इस अवसर पर एसडीपीओ तथा महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा सहित जिला समन्वयक सुमन मिश्रा व जल सहिया दीदियां उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: चार पंचायत की जल सहियाओं ने तुलसीबन...