पाकुड़, अक्टूबर 6 -- Pakur News: पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकारी पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की देख-रेख में बैंक ऑफ इंडिया करियोडीह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की उपस्थिति उक्त कार्यक्रम में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला सदस्य, मो़ अबरारुल हक, राजीव कुमार झा, ब्रांच मैनेजर आशीष रंजन मौजूद थे। इस दौरान स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि निःशुल्क कानूनी सहायता जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान करना स्थाई लोक अदालत की प्राथमिकता है।

विवाद समाधान प्रक्रिया लोक अदालत में पक्षकारों के बीच सुलह ...