पाकुड़, अक्टूबर 6 -- Pakur News: महेशपुर। रद्दीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव के पास मंगलवार को सुबह एक स्टोन डस्ट लदे ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रैक्टर पर सवार एक 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रद्दीपुर ओपी क्षेत्र के महुलपहाड़ी (बुरुडीह) गांव निवासी मेरोन्टो मुर्मू के रूप में हुई है। घटना स्थल से ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ऊपर मोहुलबोना तथा भवानीपुर के बीच चढ़ाई चढ़ने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गई। जिससे ट्रैक्टर पर सवार मेरोन्टो मुर्मू की स्टोन डस्ट लदे ट्रैक्टर और ट्रॉली में दबकर मृत्यु हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक्टर में स्टोन डस्ट लदा हुआ था जो रद्दीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान भवानीपुर गांव के पास चढ़ाई चढ़ने के क्रम में ट्रैक्टर अनियंत्रि...