Pakur News: सोमवार देर शाम से मंगलवार सुबह तक हुई झमाझम बारिश
पाकुड़, जुलाई 14 -- Pakur News: महेशपुर। सोमवार देर शाम 08:15 बजे से एकाएक झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो मंगलवार सुबह तक रूक-रूककर जारी रही। झमाझम बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को जहां एक ओर राहत मिली। वहीं दूसरी ओर धान के बिचड़े की रोपाई को लेकर किसानों में राहत का माहौल दिखाई पड़ा। उल्लेखनीय है कि महेशपुर प्रखंड क्षेत्र कृषि प्रधान इलाका है। यहां की आबादी के लगभग 70 प्रतिशत लोग कृषि पर आश्रित हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष प्रखंड क्षेत्र में 10,000 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती करने का लक्ष्य निर्धारित है। इस संबंध में आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक शांतनु कुमार शील से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि अभी तक प्रखंड क्षेत्र में 285 हेक्टेयर भूमि पर धान के बिचड़े की बुआई हो चुकी है। मानसून की बारिश इसी तरह समय पर होती रही तो इस वर्ष निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.