पाकुड़, अक्टूबर 2 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड मुख्यालय से करीब छ: किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल राज्य सीमा के निकट सोनारपाड़ा गांव स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में विगत लगभग 121 वर्षों से अधिक समय से मां दुर्गा की पूजा अर्चना होती चली आ रही है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: समिति ने जारी की गाइडलाइन, पंडालों में धार्मिक गीत बजाने और शांति बनाए रखने की अपीलसोनारपाड़ा दुर्गा मंदिर सोनारपाड़ा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं के बीच श्रद्धा व विश्वास का केंद्र बना हुआ है। सोनारपाड़ा गांव में स्थित इस दुर्गा मंदिर और गांव की विशेषता यह है कि दुर्गा पूजा समारोह को सभी सम्प्रदाय के लोग आज भी आपसी सहयोग से मनाते आ रहे हैं। गांव के बुजुर्ग लोगों से मिली जानकारी के अनुसार इस पूजा स्थल पर विगत लगभग 121 वर्षों से अधिक समय से मा...