पाकुड़, जुलाई 23 -- Pakur News: हिरणपुर। प्रखंड के सुंदरपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-1 के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन मंगलवार को अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास की पहली पाठशाला है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तक बेहतर पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा की सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से केंद्र का संचालन अधिक व्यवस्थित ढंग से होगा तथा बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिलेगा। सीओ ने ग्रामीणों से आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग करने तथा बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों के ...