पाकुड़, अक्टूबर 30 -- पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को आगामी 22 नवंबर से 24 नवंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम (एसएनआईडी) के सफल संचालन को लेकर सहिया सभागार में सहियाओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डॉ. अभय श्राफ ने की। इस दौरान उन्होंने सहियाओं को अभियान के दौरान जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करने तथा पांच वर्ष तक के सभी बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण में बताया गया कि कार्यक्रम के प्रथम दिन 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। वहीं, दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य कर्मी एवं सहियाएं घर-घर जाकर बूथ पर दवा पीने...