पाकुड़, अक्टूबर 11 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ. पी.के. संथालिया ने रविवार की शाम को सदर अस्पताल पाकुड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लेबर रूम, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड एवं एसएनसीयू का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में सभी वार्डों में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित पाए गए तथा उनके द्वारा अपने कार्यों का निष्पादन किया जा रहा था। इस दौरान मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई एवं अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान रात्रि में लाइट नहीं जलने की समस्या पर सिविल सर्जन द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा संबंधित इलेक्ट्रीशियन मिंटू को फटकार लगाते हुए विद्युत व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सामुदायिक स्वास...