Pakur News: सिविल सर्जन ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर समीक्षा बैठक
पाकुड़, अक्टूबर 14 -- Pakur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के सभागार में बुधवार को यू-विन पोर्टल को लेकर प्रखंड की सभी एएनएम के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू ने की। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से सिविल सर्जन प्रवीण कुमार संथालिया उपस्थित थे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को मजबूत बनाना और टीकाकरण से संबंधित रिकॉर्ड एवं निगरानी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना था। इस दौरान एएनएम को पोर्टल पर लाभार्थियों का पंजीकरण, टीकाकरण की जानकारी दर्ज करने और टीकों की उपलब्धता सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने यू-विन पोर्टल के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने टीकाकरण से संबंधित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.