पाकुड़, अगस्त 8 -- Pakur News: रथ मेला परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर परिषद की ओर से कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद पाकुड़ के निर्देशानुसार विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मेला में लगी विभिन्न दुकानों की जांच की गई। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने पर दर्जनों दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनसे नियमानुसार जुर्माना वसूला गया।

अभियान का उद्देश्य नगर मिशन प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य एवं नगर की स्वच्छता के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर प्लास्टिक मुक्त वातावरण तैयार करना है।

दुकानदारों से अपील उन्होंने मेला में मौजूद सभी दुकान...