पाकुड़, अगस्त 3 -- Pakur News: सावन माह की पहली सोमवारी के साथ-साथ बंगाली माह के तीसरे सोमवार के अवसर पर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के मंदिरों में जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, दूध एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता एवं मंगलकामना की प्रार्थना करते रहे। दिनभर मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। सोमवारी के अवसर पर स्थानीय बाजारों में भी विशेष रौनक देखने को मिली। पूजा-अर्चना में उपयोग होने वाले फल, फूल, बेलपत्र, धतूरा, अगरबत्ती तथा अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर-हर बम-बम के जयघोष से गूंजे शिवालय उधर प्रखंड क्षे...