पाकुड़, अगस्त 17 -- Pakur News: सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजन के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की और सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली एवं मंगलकामना की प्रार्थना की। कई श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। शिवालयों में दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों के आसपास विशेष चहल-पहल रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : तीसरी सोमवारी पर धनकुंडनाथ समेत शिवा...