पाकुड़, नवम्बर 3 -- Pakur News: पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत सामाजिक अंकेक्षण को लेकर प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने की। इस दौरान जिला से पहुंचे डीआरपी अनंत कुमार ने सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया एवं योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण की स्थिति, लाभुकों को मिलने वाली सरकारी सहायता, निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं तथा योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही लाभुकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पात...