Pakur News: साइबर अपराधियों ने बनायी पाकुड़ डीसी की फर्जी व्हाट्सएप आईडी
पाकुड़, अक्टूबर 17 -- फर्जी व्हाट्सएप आईडी से ठगी की कोशिश Pakur News: पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम एवं तस्वीर का दुरुपयोग कर साइबर अपराधियों द्वारा एक फर्जी (फेक) व्हाट्सएप आईडी बनाई गई है। उक्त फर्जी व्हाट्सएप नंबर 66636073402 के माध्यम से जिले के अधिकारियों एवं अन्य व्यक्तियों से संपर्क कर राशि एवं उपहार की मांग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उक्त व्हाट्सएप नंबर का उपायुक्त अथवा जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है। यह पूरी तरह साइबर ठगी का प्रयास है। मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को उपलब्ध करा दी गई है तथा पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं जांच की जा रही है। उपायुक्त ने जिले के सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं आम नागरिकों से अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.