पाकुड़, अगस्त 31 -- Pakur News: ​पाकुड़। नगर थाना पुलिस ने शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए एक बच्चे से डरा-धमकाकर साइकिल छीनने के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में संलिप्त दो अप्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, साथ ही उनके पास से लूटी गई साइकिल भी बरामद कर ली गई है। शनिवार ​नगर थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 202/26 के अनुसार, अभियुक्तों ने एक बच्चे को डरा-धमकाकर उसकी साइकिल बलपूर्वक छीन ली थी और मौके से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अनुसंधान शुरू किया और तकनीकी व मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की घेराबंदी की। यह भी पढ़ें- Buxar News: चोरी की बाइक साथ दो गिरफ्तार ​गिरफ्तार अभियुक्तों में ​मालगोदाम रोड निवासी रोहित कुमार राम, और साहेबगंज जि...