पाकुड़, सितम्बर 3 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार को रूप सज्जा समारोह का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : विद्यालय में दिखी भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलकसमारोह का आयोजन कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा अरुण, उदय एवं प्रभात के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण किया। नन्हे बच्चों ने सुंदर वेशभूषा, आकर्षक मुकुट, बांसुरी एवं मनमोहक श्रृंगार के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप को जीवंत कर दिया, जिसे देखकर विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर श्रीकृष्ण रूप सज्जा कार्यक्रम आयोजितबच्चों का उत्स...