Pakur News: सरकारी जमीन पर बना है बांडू का मिशन इंडिया मूवमेंट हॉस्टल
पाकुड़, अक्टूबर 30 -- Pakur News: पाकुड़। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बांडू गांव स्थित मिशन इंडिया मूवमेंट हॉस्टल को लेकर एक नया खुलासा सामने आया है। जिस जमीन पर हॉस्टल का भवन बना है, वह सरकारी जमीन बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह जमीन एक पहाड़िया परिवार को बंदोबस्ती के तहत मिली थी। बाद में परिवार ने हॉस्टल भवन व चर्च के निर्माण के लिए दानपत्र के माध्यम से जमीन दे दी। अब जमीन की प्रकृति, उसके हस्तांतरण और हॉस्टल के संचालन से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद हॉस्टल के संचालन पर रोक लगने की संभावना भी जताई जा रही है। गौरतलब है कि हॉस्टल में आठ वर्षीय बच्ची रजनी पहाड़िन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद से ही यहां की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। घटना के बाद जांच करने पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.