पाकुड़, अगस्त 1 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास एवं वीबी-ग्राम जी योजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में समीक्षोपरांत बचे हुए मजदूरों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने का सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही सभी योजनाओं का ड्यूरिंग तथा आफ्टर का जियोटैग करने का निर्देश दिया गया। साथ ही वीबी-ग्राम जी योजना में अधिक से अधिक मजदूरों को कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड क्षेत्र में लंबित पड़े सभी प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव, रोजगार सेवक तथा मोबीलाइजर को दिय...