पाकुड़, सितम्बर 30 -- Pakur News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सफाई मित्रों एवं कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने सफाई मित्रों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी। जिला समन्वयक ने सफाई मित्रों की सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य जांच तथा उन्हें विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सुरक्षा सामग्री के उपयोग और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को लेकर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : सफाईमित्र सुरक्षा शिविर में...