पाकुड़, सितम्बर 30 -- Pakur News: पाकुड़ जिला में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनों, विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को पाकुड़ संत जोसेफ पब्लिक स्कूल पाकुड़ के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 500 से 600 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिला के हर घर तक इस मुहिम से जोड़ना तथा घर के हर एक सभी प्रकार के गाड़ी के ड्राइवर को अधिक से अधिक इस मुहीम से जोड़ना तथा युवाओं को सड़क सुरक्षा की मुहिम से जोड़ते हुए स्कूल के विद्यार्थियों में यह जागरूकता कि भावना को विकसित करना रहा कि खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। विद्यार्थियों को सड़क पर जिम्मेदार नागरिक एवं जिम्मेदार वाहन चालक के रूप में अपनी ...