पाकुड़, अक्टूबर 26 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। अमड़ापाड़ा थाना के समीप मुख्य सड़क पर शीशम का एक बड़ा पेड़ गिर जाने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी है कि सड़क से चारपहिया वाहनों का गुजरना संभव नहीं हो पा रहा है। वहीं, कुछ दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर किसी तरह पेड़ के बीच से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। मुख्य सड़क जाम होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। सड़क से पेड़ हटाए जाने और आवागमन सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है। समाचार भेजे जाने तक पेड़ सड़क पर ही था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...