पाकुड़, अक्टूबर 30 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मटियलघाटी गांव में शुक्रवार को मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पाकुड़िया थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) मोहम्मद नईमुल गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएसआई मोहम्मद नईमुल एक मामले के अनुसंधान के सिलसिले में मोटरसाइकिल से मटियलघाटी गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. मंजर आलम ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि घायल एएसआई के माथे और बाएं पैर में गंभीर चोट लगी है, जिससे काफी रक्तस्राव हुआ है। उनकी स्थिति को दे...