पाकुड़, नवम्बर 29 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत महुलपहाड़ी पंचायत के बथानपहाड़ी चट्टान टोला से प्राथमिक विद्यालय बथानपहाड़ी होते हुए गड़ाटोला तक जाने वाली सड़क की स्थिति इतनी बदहाल है कि इसे देखकर ऐसा लगता है मानो इस मार्ग पर कभी सड़क का निर्माण ही नहीं हुआ हो। सड़क की वास्तविक स्थिति तस्वीरों में भी साफ दिखाई देती है। कहीं कच्ची मिट्टी का रास्ता है तो कहीं बड़े-बड़े पत्थर, गड्ढे और उबड़-खाबड़ जमीन राहगीरों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क का नामोनिशान तक नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर कुछ जगह सड़क का निर्माण हुआ भी था, लेकिन देखरेख और मरम्मत के अभाव में वह पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। गर्मी के दिनों में किसी तरह लोग इस रास्ते से पैदल और दोपहिया वाहनों के सहारे आवागमन कर लेते हैं, लेकिन बरसात...