पाकुड़, जुलाई 27 -- Pakur News: जिले में सरकारी विकास एवं निर्माण कार्यों से जुड़े संवेदक संघ ने लघु खनिजों और ईंटों के चालान जमा करने के नियमों में आवश्यक छूट देने की मांग को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज को एक ज्ञापन सौंपा है। संघ का कहना है कि स्थानीय स्तर पर नियमों की जटिलता और व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण निर्माण कार्य और भुगतान दोनों बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग में संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरनास्थानीय समस्या स्थानीय बाजार में मिट्टी, डस्ट, बालू, स्टोन डस्ट और ईंट-भट्ठा संचालकों द्वारा वैध चालान उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे विभागों में इनका रिकॉर्ड देना असंभव हो गया है। निर्माण सामग्रियों और अनिवार्य चालान के अभाव में जिले के तमाम महत्वपूर्ण विकास कार्य एवं परियोजनाएं ठप होने की कगा...