पाकुड़, अगस्त 23 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले रविवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के तलवा स्थित गिरी वनवासी कल्याण परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला उपाध्यक्ष अमर कुमार भगत ने की। कार्यक्रम में जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र से काफी संख्या में संगठन के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक का उद्देश्य बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना, समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करना तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर रणनीति तैयार करना रहा। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने और समाजहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से पाकुड़...