पाकुड़, नवम्बर 7 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत बड़ासिंहपुर गांव स्थित काली मंदिर के समीप शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की मासिक मंडल बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष संजीव भगत की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, पार्टी की गतिविधियों को पंचायत एवं बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजीव भगत ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और एकजुटता पर निर्भर करती है। यह भी पढ़ें- Pakur News: संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा बै...