पाकुड़, नवम्बर 7 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के तारानगर में भारतीय जनता पार्टी के गांधाईपुर एवं इलामी मंडल की मासिक बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। गांधाईपुर मंडल की बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन दास एवं इलामी मंडल की बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बापन सरकार ने की। बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार एवं धर्मेंद्र त्रिवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधि...