Pakur News: श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा भक्ति और शरणागति का संदेश
पाकुड़, सितम्बर 16 -- Pakur News: धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास सत्यम महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति, शरणागति और प्रभु की कृपा का महत्व बताया।कथा के प्रसंग कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की महिमा और भक्तों के प्रति उनकी कृपा से जुड़े विभिन्न प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा व्यास ने भीष्म पितामह द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि मृत्यु शय्या पर पड़े भीष्म पितामह ने अंतिम समय में भी अपना मन भगवान के चरणों में लगाए रखने की कामना की थी। उन्होंने बताया कि जीवन की अंतिम घड़ी में भी भगवान का स्मरण और उनकी शरणागति मनुष्य को आध्यात्मिक शांति प्रदान करती है। इसके बाद राजा परीक्षित के जन्म, उन्हें मिले श्राप और श्रीशुकदेव जी के आगमन का प्रसंग सुनाया गया। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.