Pakur News: श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई अनंत चतुर्दशी
पाकुड़, सितम्बर 25 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पाकुड़िया बाजार स्थित हनुमान मंदिर एवं राम-सीता मंदिर सहित फुलझिंझरी, गणपुरा, राजदाहा आदि गांवों के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना एवं अनंत कथा का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पाकुड़िया हनुमान मंदिर में यजमान शंभु भगत की उपस्थिति में पंडित अरुण कुमार झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत अनंत कथा एवं पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से अनंत रूपी रक्षासूत्र अपनी बांह पर धारण किया और प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा के साथ भगवान अनंत की पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.