पाकुड़, जुलाई 9 -- Pakur News: पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मंत्री दीपक बिरुवा, परिवहन विभाग, झारखंड सरकार के आदेशानुसार तथा उपायुक्त, पाकुड़ मेघा भारद्वाज के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय, पाकुड़ द्वारा जिले के सभी वाहन चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस के प्रति जागरूक करने एवं लाइसेंस निर्माण प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रखंड एवं अंचल स्तर पर नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक गुरूवार को लिट्टीपाड़ा अंचल में दो दिवसीय शिविर के आयोजन का शुभारंभ किया गया l आयोजन के प्रथम दिन कुल 46 आवेदन आवेदक के द्वारा प्राप्त हुए। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा प्राप्त सभी 46 आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए 45 आवेदकों को नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति जिला परिवहन पदाधिका...