पाकुड़, नवम्बर 3 -- Pakur News: पाकुड़। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आम नागरिकों की सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय, पाकुड़ द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख सड़क मार्गों पर व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सुबह 07:00 बजे से 09:00 बजे तक पाकुड़ बाजार समिति मुख्य द्वार के सामने मुख्य सड़क मार्ग पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान यातायात नियमों एवं निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते हुए परिचालित किए जा रहे बालू लदे 03 ट्रैक्टरों को जब्त कर नगर थाना, पाकुड़ में सुरक्षित रखा गया है। उक्त वाहनों के विरुद्ध जुर्माना एवं अन्य दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।

सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण जिले में सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख क...