पाकुड़, अगस्त 1 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। शनिवार को सीडीपीओ नीलू रानी एवं महिला पर्यवेक्षिका चन्दा रविदास, सुचिता संगा, मोनिका अग्नेश मालतो एवं प्रतिभा प्रधान ने महेशपुर हरिजन टोला में विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 के अवसर पर लोकल आंगनबाड़ी केंद्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं के लिए मां के दूध के महत्व, शिशु पोषण और गर्भवती व धात्री (स्तनपान कराने वाली) माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम में विशेष रूप से पोषण प्रदर्शनी और गोद भराई-पोषण वितरण केंद्र में विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों, फलों, दालों और पौष्टिक आहारों की एक आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। यह भी पढ़ें- स्तनपान सप्ताह में नवजात देखभाल का प्रशिक्षण उपस्थित स्वास्थ्...