पाकुड़, अक्टूबर 10 -- विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर सीएचओ सरदार मल जाट ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर जीवन के लिए बेहद जरूरी है। पढ़ाई का दबाव, पारिवारिक समस्याएं, चिंता और तनाव जैसी परिस्थितियां बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को अपनी समस...