पाकुड़, सितम्बर 23 -- Pakur News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी पाकुड़ (जिला स्वास्थ्य समिति पाकुड़) के पत्रांक 265/डीएचएस के निर्देशानुसार 24 सितंबर को प्रखंड में रक्तदान हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रखंड स्तरीय शिविर में पदाधिकारियों को रक्तदान कराने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी को 20 यूनिट, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को 10 यूनिट, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को 10 यूनिट, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को 10 यूनिट तथा प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस को 10 यूनिट रक्तदान कराना सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...