Pakur News: विधि-विधान पूर्वक हुई भगवान बलभद्र की पूजा-अर्चना
पाकुड़, सितम्बर 20 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के हाथकाठी पावर सब स्टेशन के समीप स्थित जया विवाह भवन में रविवार को ब्याहुत कलवार समाज के कुलदेवता भगवान बलभद्र की पूजा-अर्चना धूमधाम एवं विधि-विधान के साथ की गई। पूजा में व्याहुत कलवार समाज के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा के यजमान के रूप में राजेश भगत एवं उनकी पत्नी शामिल हुए। पुरोहित सुजय पंडित ने विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस अवसर पर विवाह भवन को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान बलभद्र की पूजा कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजन उत्सव के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: श्रद्धा व उल्लास के साथ मना भगवान बलभद्र का जन्मोत्सव साथ ही सामूहिक भोज का भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.