पाकुड़, सितम्बर 12 -- Pakur News: प्रखंड के पीएम श्री उच्च विद्यालय देवीनगर से शुक्रवार को विद्यालय से अचानक दो नाबालिग छात्राओं के गायब होने की सूचना से बच्चियों के स्वजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा इसकी जानकारी महेशपुर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही महेशपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस ने तकनीकी लोकेशन के आधार पर महज करीब पांच घंटे के अंदर रात आठ बजे दोनों बच्चियों को प्रखंड के छक्कूधाड़ा गांव से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, बच्चियों के विद्यालय से गायब होने की सूचना शाम सात बजे मिलने के बाद संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: संदिग्ध दशा में दो छात्राएं लापता, मुकदमा इसी दौरान लोकेशन के आधार पर पुलिस को दोनों बच्चियों को उसके सहेली के घर पर होने की जानकारी मिली।...