पाकुड़, जुलाई 2 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, झरिया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशानुसार फीवर सर्वे सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को बरसात के मौसम में फैलने वाले मलेरिया सहित अन्य मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा समय पर स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करना था। इस दौरान सभी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को मलेरिया के लक्षण, बचाव एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने बरसात के मौसम में आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनने, घर एवं छात्रावास के आसपास जलजमाव नहीं होने देने तथा रात्रि में अनिवार्य रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी गई। एहतियात के तौर पर लक्षणयुक्त एवं...