Pakur News: वाहनों की तेज रफ्तार दे रही दुर्घटनाओं को आमंत्रण
पाकुड़, अक्टूबर 8 -- तेज रफ्तार वाहनों से सड़क सुरक्षा की चिंता Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के सोनारपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य मार्ग पर इन दिनों तेज रफ्तार से गुजर रहे हाईवा के कारण मुख्य सड़क किनारे निवास कर रहे लोगों में चिंता व्याप्त है। झारखंड से पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले भारी वाहनों की तेज रफ्तार से लगातार आवागमन से सड़क पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। बताते चलें कि कुछ ही दिनों में दुर्गा पूजा का त्योहार है। दुर्गा पूजा पर्व को लेकर मां दुर्गा के दर्शन हेतु पूजा पंडालों तक आने जाने वाले महिला, पुरूष तथा बच्चों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में तेज रफ्तार भारी वाहनों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो स्थिति गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों के अनुसार कई वाहन तेज रफ्तार व ओवरलोड स्थिति में गुजरते हैं। ग्रामीणों ने इस स्थिति से निजात पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.