पाकुड़, अक्टूबर 12 -- Pakur News: नगर परिषद पाकुड़ में 2 करोड़ की सड़क मद से जुड़ी योजनाओं के चयन को लेकर वार्ड पार्षदों ने सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन कर नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल और उपाध्यक्ष राणा ओझा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्षदों ने योजना चयन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सभी 21 वार्डों के साथ समान व्यवहार करने और नियमों के अनुरूप योजनाओं का चयन करने की मांग की। धरना समाप्त होने के बाद पार्षदों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। धरना दे रहे पार्षदों का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्याओं को पहले भी उपायुक्त के समक्ष रखा था। उस दौरान समस्याओं के निराकरण का आश्वासन मिला, लेकिन उनके अनुसार अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पार्षदों ने आरोप लगाया कि बार-बार आवेदन देने और संबंधित अधिकारियों ...