पाकुड़, अक्टूबर 4 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में रविवार को माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत वृद्धजनों और असहाय माता-पिता को कानूनी सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य इस अभियान में जिले के सभी प्रखंडों में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स नसीम अंसारी, मनोज सोरेन, याकूब अली, कमला राय गांगुली, लक्ष्मी कुमारी, चंद्र शेखर घोष, किंग्सुक नाग, सुजाता घोष, खुदू राजवंशी, मीरु बेसरा, मल्लिका सरकार, मरियम पिंकी किस्कू, पिंटू मरांडी, सीमा साहा, रानी साहा, सायेम अली, भरत कुमार साहा,...