पाकुड़, अगस्त 25 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। लिट्टीपाड़ा प्रखंड में 4 एस इंडिया संस्था की ओर से विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के बाद बेहतर करियर विकल्पों, रोजगार के अवसरों और भविष्य की दिशा को लेकर मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम में संस्था के प्रिंसिपल प्रवीण सिंहा, उज्ज्वल राय, असिस्टेंट एरिया मैनेजर प्रमोद कुमार, एमई शानू कुमार, एलियास, मौमिका बनर्जी एवं एमडी एम. अंसारी उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं और उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार सही करियर विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...