पाकुड़, अक्टूबर 30 -- Pakur News: लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के लिट्टीपाड़ा प्लस टू स्कूल में शुक्रवार को अड़ोस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में समाजसेवी साहेब हांसदा, मोतीलाल, जिला युवा अधिकारी सौरभ पांडेय, विद्यालय के प्राचार्य फ्रैंक कुमार मुर्मू, धनेश्वर कुमार साहा, नूर आलम, चंदन एवं करण कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर धनेश्वर कुमार साहा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के सहारे देश कभी विकसित भारत नहीं बन सकता। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा स्वस्थ, शिक्षित, जागरूक और नशामुक्त होगा।उन्होंने यह भी पढ़ें- Kodarma News: डीवीसी क...